ये…एक ऐसा जंगल जंहा जाने के बाद कोई वापस नहीं आता

यूँ तो हमारी दुनिया में अनेकों अजीबोगरीब चीजे पाई जाती है और हम इसी तरह की कई चीजों से घिरे हुए है. वही कई जगह ऐसी हैं जहां जाने पर आपको शांति और सुकुन मिलेगा वहीं कई ऐसी डरावनी जगहें हैं, जहां जाने से डरते हैं. कुछ ऐसी ही जगह रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत में है. इस जगह पर ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटित होती हैं कि लोगों को अब इस जगह पर जाने में रूह कांप जाती है.

मिली जानकारी के मुताबिक ‘होया बस्यू’, जिसे दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है. यहां घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं के कारण ही इस जगह को ‘रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल’ कहते हैं. यह कुख्यात जंगल क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है. यह जंगल लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो चुके है.





