यूरिक एसिड से बचने के लिए अपने खान-पान में शामिल करें ये चीजें

पैरों का फूलना, सूजन, पैरों में दर्द यूरिक एसिड के लक्षण होते हैं. आज यूरिक एसिड एक बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है जिसकी वजह से आर्थराइटिस यानी हड्डी की परेशानी शुरू हो जाती है. डॉक्टरी दवाइयों के अलावा खान-पान की भी ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें अपने खान-पान में शामिल करने से यूरिक एसिड के लेवल को कम किया जा सकता है. 
यूरिक एसिड से बचने के लिए अपने खान-पान में शामिल करें ये चीजेंआइए जानते हैं क्या कहना है इस पर एक्सपर्ट का.खाएं ये: 
– रोजाना सुबह 2 से 3 अखरोट जरूर खाएं. ऐसा करने से बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल की धीरे-धीरे कम होने की संभावना होती है. 
– ज्यादातर फाइबर वाला खाना जैसे ओट्स, दलिया , ब्राउन राईस आदि खाना चाहिए. 
– प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे मसूर दाल, सोयाबीन, राजमा , रेड मीट आदि खाना बिल्कुल बंद कर दें. 
– रोज अजवाइन खाना ऐसे में फायदेमंद माना जाता है. इससे भी यूरिक एसिड की मात्रा कम हो सकती है. 
– विटामिन सी यूरिक एसिड को बाहर निकालता है. इसलिए विटामिन सी से भरपूर चीजें ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए. 
– फल और सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं. 
– रोजाना एक सेब खाने से ब्लड में यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है. 
– तली-भुनी और चिकनाई वाली चीजों से दूर रहें. 
– दिनभर पानी पीना तो रामबाण की तरह है. जितना ज्यादा पानी पिया जाएगा, गंदगी उतने ही अच्छे से बाहर निकलेगी. 

 
 
Back to top button