यूपी रोडवेज प्रबंधन होली पर 17 से 24 के बीच चलाया जाएगा अतिरिक्त बसें

लखनऊ। होली पर यात्रियों की अधिकाधिक परिवहन सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपी रोडवेज प्रबंधन ने तकरीबन सभी रूटों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस बारे में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रवक्ता अनवर अंजार ने बताया कि होली के मद्देनजर एमडी धीरज साहू के निर्देश पर आगामी 17 से 24 मार्च के बीच अधिक से अधिक बसें संचालित की जाएंगी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परिवहन संबंधी दिक्कत न होने पाये।
यूपी रोडवेज प्रबंधन होली पर्व के मद्देनजर अलग से सभी प्रमुख मार्गों पर तकरीबन चार हजार बसों का संचालन
निगम के बस संचालन में अधिकतम वृद्धि तथा आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से विशेष प्रोत्साहन योजना भी हर बार की इस होली पर भी लागू की गई है ताकि चालक-परिचालक अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी रूचि के साथ कर सकें। इसके साथ ही  प्रोत्साहन योजना अवधि में शत-प्रतिशत निगम बसों को आनरोड किया जा रहा। कुल मिलाकर होली पर्व के मद्देनजर अलग से सभी प्रमुख मार्गों पर तकरीबन चार हजार बसों का संचालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-यूपी के लोग ‘बुआ और बबुआ’ गठबंधन को करेंगे cock-a-snook 
प्रत्येक डिपो में अतिरिक्त असेम्बलीज व स्पेयर पार्टस की उपलब्धता बनी रहे
इस क्रम में दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुये पूर्वी क्षेत्र के स्थानों के लिये गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली क्षेत्र के संचालन का वर्तमान प्रतिबन्ध शिथिल किया जाता है। साथ ही दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुये पूर्वी क्षेत्र के लिये अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा व इटावा क्षेत्र के लिये संचालन को भी कम किया जा रहा। वहीं निर्देशित किया गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों से यदि दिल्ली हेतु प्रारम्भिक प्वाइंटस से 60 प्रतिशत से अधिक यात्री लोड मिलता है तो सभी पूर्वी क्षेत्र दिल्ली के लिये अतिरिक्त सेवायें संचालित कर सकते है। यह सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर से प्रत्येक डिपो में अतिरिक्त असेम्बलीज व स्पेयर पार्टस की उपलब्धता बनी रहे।
होली पर क्षेत्रीय व डिपो स्तर के अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में ड्यूटी पर रहेंगे
मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्राविधिक) द्वारा उक्त व्यवस्था का अनुश्रवण नियमित रूप से किया जायेगा। उक्त अवधि में क्षेत्रीय व डिपो स्तर पर तैनात अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में ड्यूटी पर रहेंगे। मृत्यु या गम्भीर बीमारी जैसी अतिविशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर उक्त अवधि में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों-परिचालकों व अन्य कर्मचारियों को कोई भी अवकाश, साप्ताहिक विश्राम या डीडीआर स्वीकृत नहीं किया जायेगा। इसके अलावा चालकों-परिचालकों, कार्यशाला व संचालन शाखा के कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों को ड्यूटी रोस्टर तैयार कर नोटिस बोर्डो में प्रदर्शित करने को कहा गया है।
चालक-परिचालक को 2100 से 2800 तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि
ऐसे चालक-परिचालक जिसमें संविदा भी शामिल होगें जो न्यूनतम सात दिनों में ड्यूटी कर दैनिक रूप से निम्न निर्धारित औसत किमी का संचालन करते हैं तो 300 रुपये प्रति दिवस की दर से एक मुश्त 2100 रुपये का विशेष प्रोत्साहन का भुगतान किया जायेगा। कोई पूरे आठ दिनों में उपस्थित होकर उक्त मानक से अधिक किमी अर्जित करता है तो उसे 350 रुपये प्रतिदिन की दर से एकमुश्त 2800 रूपये देय होगा। संविदा को तय मानक से अधिक किमी अर्जित करने पर अतिरिक्त किमी पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देय होगा। होली अवधि में आठ दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला कार्मिकों को एकमुश्त 850 रुपये तथा सात दिन ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को एकमुश्त 700 रूपये प्रोत्साहन के रूप में देय होगा।
क्षेत्रीय प्रबन्धक अपने स्वत: संज्ञान से किसी भी योग्य कर्मी को पांच हजार रूपये की राशि कर सकते हैं प्रदान 
सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक अपने स्वत: संज्ञान से किसी भी योग्य कर्मी को पांच हजार रूपये की राशि प्रदान कर सकते हैं।  एआरएम डिपो को 40 रुपये प्रति निगम और अनुबन्धित बस के आधार पर आगणित धनराशि जिसे वे स्वयं आहरित नहीं करेंगे, डिपो कर्मियों में वितरित करेंगे। उपरोक्त चिन्हित बस स्टेशनों के मद्देनजर प्रोत्साहन के मद में तैनात कार्मिकों व पर्यवेक्षकों को 5,000 रुपये प्रति बस स्टेशन की दर से कुल धनराशि 85 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Back to top button