यूपी में चुनाव से पहले EC का बड़ा फेरबदल, 9 SSP और 13 DM का तबादला

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 13 जिला मजिस्ट्रेटों और 9 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के तबादले का आदेश दिया जिनमें लखनऊ और अमेठी के अधिकारी शामिल हैं। आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए आदर्श आचार संहिता की अवधि में अधिकारियों को हटाने का अधिकार होता है।
अभी अभी: मोदी जिंदाबाद कहते हुए बीजेपी में शामिल हुए 3000 मुस्लिम
जेनिफर इस शख्स के लिए की सभी हदें की पार!
9 SSP और 13 DM का तबादला
उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें लखनऊ और अमेठी के डीएम और रायबरेली तथा अमेठी के एसएसपी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण किया जाएगा।
इन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश दिया गया
विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जिला मजिस्ट्रेट ही जिले के निर्वाचन अधिकारी होते हैं। अलीगढ़, एटा, बरेली, अमरोहा, अमेठी, शाहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर और बस्ती के जिला अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया गया है। बाराबंकी, मुरादाबाद, रायबरेली, रामपुर, एटा, सहारनपुर, हमीरपुर, अमेठी और आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश दिया गया है।





