यूपी में कोरोना से पहली मौत, 25 साल के युवक ने तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश में कोरोना से पहली मौत हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में 25 साल के एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटा था। युवक बस्ती का रहने वाला था। कोरोना से मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। उससे पहले उसका इलाज बीआरडी हॉस्पिटल में हो रहा था।
अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या बुधवार (1 अप्रैल, 2020) को चार हजार के पार पहुंच गई। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4,076 तक पहुंच गई है जो कि शनिवार को दर्ज की गई संख्या से दोगुना है। शनिवार को मृतकों की संख्या 2,010 थी। जॉन्स हॉपकिन्स के आंकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक मौतें न्यूयार्क राज्य में हुई है।
उधर, 261 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब तक कोरोना वायरस 15 जिलों में अपने पांव पसार चुका है। यूपी में अभी तक जो सर्वाधिक 39 मरीज नोएडा में मिले हैं, उनमें अधिकतर एक निजी कंपनी सीज फायर के कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा मेरठ में 19, आगरा में 11, लखनऊ में नौ, गाजियाबाद में आठ, बरेली में छह, पीलीभीत व वाराणसी में दो- दो और मुरादाबाद लखीमपुर खीरी, कानपुर,शामली, जौनपुर, बागपत व बुलंदशहर में एक-एक मरीज पाया गया है। इसके अलावा अभी तक कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए 17 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। इसमें आगरा के आठ, नोएडा के छह गाजियाबाद के दो व लखनऊ का एक मरीज शामिल है।





