यूपी पुलिस का बयान, जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं आज़म खान

समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पुलिस का कहना है कि जिन धराओं के तहत आजम खान के विरुद्ध मुकदमें दर्ज किए गए हैं वे गिरफ्तारी के लिए काफी हैं. रामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि आजम खान जिन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज है वे गिरफ्तारी के लिए काफी हैं.

उल्लेखनीय है कि आजम के खिलाफ अवैध रूप से जमीन पर कब्ज़ा करने सहित कई मुकदमें दर्ज हैं. आज़म खान के विरुद्ध मदरसा आलिया से किताबें चोरी, 26 किसानों और राजस्व निरीक्षक के द्वारा अवैध कब्जे की शिकायतों पर मामले ओर साथ ही शत्रु संपत्ति के कागज़ातों से छेड़छाड़ के संबंध में, महिलाओ पर अश्लील टिप्णी कराने के मामले दर्ज किए गए हैं.

CM योगी ने कहा-पौधारोपण का महाकुंभ 100 साल से अधिक पुराने पेड़ हेरिटेज वृक्ष घोषित किए जाएंगे

यूपी पुलिस का कहना है कि इनमें जो धाराएं है उनमें गिरफ्तारी हेतु जो नियम बताए गए है, वो आज़म खान को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त हैं. उन्होंने कहा कि, ‘हमारी जांच जारी है, तथ्य और सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं. सभी पहलुओं पर जांच की रही है. आपको बता दें कि आज़म खान ने भाजपा नेता जया प्रदा के अंतःवस्त्रों पर भी अश्लील टिप्पणी की थी, इसको लेकर भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Back to top button