यूपी के लोग ‘बुआ और बबुआ’ गठबंधन को करेंगे cock-a-snook

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आते ही प्रदेश में राजनीतिक हमले भी तेज होते जा रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा पर ट्विटर के जरिए हमला किया। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा था कि उत्तर प्रदेश के लोग ‘बुआ और बबुआ’ गठबंधन को cock-a-snook करेंगे। प्रदेश में जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का समय अब समाप्त हो गया है। यूपी के राजनीतिक रूप से सतर्क लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार शून्य से 5 गुणा करने पर परिणाम शून्य ही होगा।

People of Uttar Pradesh will cock-a-snook at ‘Bua and Babua’ Alliance. Time for casteism, nepotism and corruption is over now and politically vigilant people of UP will make sure that 5 multiplied by zero results into zero this time.#उत्तरप्रदेश_74पार #PhirEkbarModiSarkar
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2019

ये भी पढ़ें :- राजनेताओं में जुबानी जंग तेज, राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में ‘cock-a-snook’ का मतलब बता दीजिए
इस पर सपा अध्यक्ष ने बिना देरी किए पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर योगी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में ‘cock-a-snook ‘ का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको कर के दिखा दीजिए ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है।

मुख्य मंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में “cock a snook” का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको कर के दिखा दीजिए ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है। https://t.co/MbnLRh5uNH
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2019

 

Back to top button