यूपी के दबंग विधायक राजा भैया की, बहन के साथ चलती ट्रेन में छेड़छाड़

यूपी के दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बहन विभा सिंह के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कुंडा के युवराज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बहन विभा का ब्याह एक महीने पहले ही खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य और कांग्रेसी नेता देवव्रत सिंह के साथ हुआ है।
विवाह के बाद विभा दूसरी मर्तबा ससुराल के लिए सफर पर निकली थीं। कारोबारी व्यस्तता के कारण देवव्रत लेने नहीं आए तो भाभी पूनम सफर में विभा के साथ चल पड़ीं। तीन अन्य सहयोगियों के साथ विभा सिंह लखनऊ में दोपहर ढाई बजे गरीबरथ एक्सप्रेस पर सवार हुई थीं। तीन सहयोगी अन्य बोगियों में थे, जबकि विभा और पूनम बोगी नंबर जी-10 में सीट नंबर 34 और 35 पर सफर कर रही थीं।
जीआरपी के मुताबिक रात करीब 12 बजे कटनी में दो युवक बोगी नंबर जी-10 में सवार हुए। विभा के मुताबिक दोनों युवकों के पास टिकट नहीं था, ऐसे में उनके कूपे की खाली सीटों पर बैठ गए।
ये भी पढ़े: बच्ची को ट्रक से कुचलने का प्रयास, विरोध पर फायर झोंका
पहले तो युवकों ने सामान रखने को लेकर कहासुनी हुई। दोनों ही युवक विभा की अटैची को हटाने की कोशिश में थे, टोकने पर झगड़ा करने लगे। विभा ने टिकट दिखाने को कहा तो हैसियत पूछने लगे। बहरहाल, उस वक्त कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। विभा ने अपने सहयोगियों को बुलाना उचित नहीं समझा। इसके बाद रात ढाई बजे ट्रेन अनूपपुर से जैसे ही आगे बढ़ी, दोनों युवकों ने विभा के साथ अंधेरे में छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया
indian-news.in से साभार…





