यूपी :आज दो सीटों पर उपचुनाव,18 प्रत्याशी मैदान में

images (13)मुरादाबाद की बिलारी और गाजीपुर की जंगीपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

इसमें 6.87 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3.74 लाख पुरुष व 3.13 लाख महिला मतदाता हैं। उपचुनाव में कुल 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

चुनाव पर पैनी नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने दो सामान्य प्रेक्षक, दो व्यय प्रेक्षक, दो सहायक व्यय प्रेक्षक और 132 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 25 जोनल मजिस्ट्रेट, 50 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2949 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। 670 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 122 केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने बताया कि इस चुनाव के लिए ईवीएम की 820 कंट्रोल यूनिट व इतनी ही बैलट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा।

चुनाव में केंद्रीय बलों के अलावा पीएसी व राज्य पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगा। मतदान पर निगरानी के लिए 141 डिजिटल व 417 वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे।

34 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जाएगी। इंटरनेट के जरिये इसकी लाइव तस्वीरें  कहीं से भी देखी जा सकेंगी।

 
 
Back to top button