UPSC के नतीजे जारी, भोपाल की टीना ने किया टॉप

नई दिल्ली। यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2015 के नतीजे घोषित कर दिए। इस परीक्षा में टीना डाबी ने टॉप किया है।
टीना का रोल नंबर 0256747 है वहीं दूसरे नंबर पर आमिर अल शरी खान अख्तर रहे। तीसरे नबर पर जसमीत सिंह हैं। परिणाम को upsc.gov पर देख सकते हैं।
दिल्ली की रहनेवाली 22 साल की टीना डाबी ने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नतीजे की उम्मीद नहीं थी लेकिन टीना ने यह भी कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी सफल हो सकता है।
टीना के अनुसार उनकी उम्र काफी कम है लेकिन वो पहले पूरी तरह तैयार होंगी उसके बाद ही जमीन पर उतरेंगी। पहले प्रयास में टॉप करना सपना सच होने जैसा है। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए टीना ने कहा कि मेरे माता-पिता ने शुरू से मुझे यूपीएससी के लिए प्रेरित किया, मैंने इसके अलावा कुछसोचाही नहीं।
1078 लोग इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS),भारतीय विदेश सेवा(IFS),भारतीय पुलिस सेवा व केंद्रीय सेवाओं की ग्रुप ‘A’ व ग्रुप ‘B’ में चयन हुआ है। इनमें 499 जनरल, 314 ओबीसी,76 एससी व 89 एसटी श्रेणी में चयन हुआ है।





