युवती ने किया नाबालिग का रेप, दरवाजा तोड़ पुलिस ने किया रेस्क्यू

आमतौर पर जुर्म की ख़बरों में यही सुनने और पढ़ने को मिलता है कि पुरुषों ने किसी महिला की आबरू लूट ली. लेकिन अपने ही देश में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने 17 वर्षीय किशोर न केवल रेप किया बल्कि उसे बंधक बनाकर भी रखा.
यह मामला देश के सबसे साक्षर माने जाने वाले राज्य केरल का है. किशोर की मां ने आरोप लगाया है कि उसके 17 वर्षीय बेटे को युवती ने जबरन लिव-इन रिलेशन में रखा हुआ था. मां ने इस युवती पर अपने बेटे के यौन-शोषण का भी आरोप लगाया.
प्रतीकात्मक चित्र लड़के की मां की शिकायत पर पुलिस जब युवती के ठिकाने पर पहुंची तो उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया था. बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर लड़के को रेस्क्यू किये और युवती को अरेस्ट कर लिया.
केरल के ही एर्नाकुलम जिले की रहने वाली आरोपी युवती कोट्टयम जिले के जेएफएमसी पाला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्याीयिक हिरासत में भेज दिया गया.





