इन गलतियां की वजह से हमेशा आपके करीब आती हैं बुरी आत्माएं…

हर एक इंसान के जीवन में कभी अच्छा समय चलता है तो कभी बुरा समय। वातावरण में दो तरह की  शक्तियां काम करती हैं एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक शक्ति। सकारात्मक शक्तियां आस पास होने से मनुष्य के दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है जबकि नकारात्मक शक्तियां हावी होने पर व्यक्ति परेशानियों से लड़ता रहता है। हम अपने दिनचर्या में कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिसकी वजह से बुरी शक्तियां हम पर हावी होने लगती है।इन गलतियां की वजह से हमेशा आपके करीब आती हैं बुरी आत्माएं...रात के समय बुरी शक्तियां सबसे ज्यादा सक्रिय होती हैं। इसलिए रात के वक्त सुगंधित चीजें जैसे कोई परफ्यूम या इत्र का उपयोग नहीं करना चाहिए। इन चीजों से बुरी शक्तियां जल्दी आकर्षित होने लगती हैं।

मान्यता के अनुसार गर्भवती महिलाओं को रात में किसी सुनसान या चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। यहां पर भी बुरी शक्तियां सक्रिय अवस्था में होती हैं।

कभी भी किसी की शवयात्रा से लौटाते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए साथ ही घर में प्रवेश करने से पहले स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से बुरी ताकतें साथ आ जाती हैं।

किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का आत्मबल बहुत कमजोर होता है। कमजोर आत्मबल वाले इंसान के पास बुरी शक्तियां जल्दी आकर्षित होती हैं।

Back to top button