यहां FB के जरिये इकट्ठा हुईं बेटियां, रात को दो घंटे सड़कों पर नारे लगाकर मांगी आजादी

  • रोहतक |चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी वर्णिका से छेड़छाड़ प्रकरण मामले के बाद फेसबुक पर शुरू हुए मेरी रात-मेरी सड़क कैंपेन का असर रोहतक में भी देखने को मिला। शनिवार को देर रात 8 बजे रोहतक की बेटियां अपने घरों से बाहर निकली और सड़कों पर बेझिझक बिना किसी डर के घूमने की आजादी मांगी।
    यहां FB के जरिये इकट्ठा हुईं बेटियां, रात को दो घंटे सड़कों पर नारे लगाकर मांगी आजादी

    ये भी पढ़े: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्पेशल मेहमान होंगे चीन के उपप्रधानमंत्री

    लड़कियां रात में घर से बाहर क्यों निकलती है, इस टैबू को तोड़ने के लिए कॉलेज स्टूडेंट ने करीब दो घंटे सड़कों पर ही बिताए। इस कैंपेन की कड़ी में लड़कियों ने दिन भी हमारे और रात भी हमारी नुक्कड़ नाटक के जरिये 21वीं शताब्दी में मिली आजादी पर सवाल उठाए। रोहतक में भी फेसबुक सोशल मीडिया के जरिये ही 25 से ज्यादा लड़कियां मानसरोवर पार्क में इकट्ठा हुई।

     
     
Back to top button