यहां है गौतम बुद्ध का रहस्यमयी मंदिर, यहाँ रहता है ड्रेगन

ड्रैगन एक काल्पनिक जीव है। इस जीव को अझदहा, अज़दहा भी कहा जाता है। ड्रैगन अपने मुंह से आग उगलने की असाधारण योग्यता रखता था। इसका जिक्र दुनिया की कई संस्कृतियों के मिथकों में मिलता है।भारत के कुछ भागों में अझ़दहा से सम्बन्धित हिन्दू व बौद्ध धार्मिक आस्थाएं भी प्रचलन में हैं। मसलन, मणिपुर राज्य में पाखंगबा एक प्रकार के दिव्य-प्राणी (देवता) हैं जिनका स्वरूप ड्रैगन जैसा है।

बैंकॉक की राजधानी थाईलैण्ड में भी ऐसा ही एक दिलचस्प मंदिर है। इस मंदिर की बाहरी आकृति हू-ब-हू ड्रैगन की तरह है।

यह मंदिर बैंकॉक से महज 40 किमी दूर है। मंदिर में भगवान बुद्ध की मूर्तियां मौजूद हैं। स्थानीय लोग इस स्थान को पवित्र मानते हैं और त्योहारों पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

 

Back to top button