इस यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की बड़ी जीत, यहां रही एबीवीपी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसमें कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने जीत हासिल की है। दो साल तक अध्यक्ष पद पर रहने वाले एबीवीपी को तगड़ा झटका लगा है और उसे इस बार के चुनाव में एक भी पद नहीं मिला है। सभी पदों पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट कर बधाई दी है।

एबीवीपी

खबरों के मुताबिक, बुधवार को आए नतीजों में अध्यक्ष पद पर शिवम शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार मिश्र, महामंत्री पद पर अवनीश मिश्र और पुस्तकालय मंत्री पद पर भी एनएसयूआई के रजनीकांत दुबे ने जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2016 में भी इन सभी पदों पर एनएसयूआई को जीत हासिल की थी।

Also Read : घर पहुंचे अमित शाह का इन दो महिलाओं ने किया विरोध, बालकनी से बोलीं गो बैक

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एनएसयूआई की इस जीत पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई की चारों पदों पर विजय से मैं बहुत खुश हूं। मुझे अपने छात्र साथियों पर गर्व है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार 10 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी। जहां वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों समेत सिविल सोसाइटी और आम लोगों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि 2019 में हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को सभी चार सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार के चुनाव में उसे चार की चारों सीटो से हाथ धोना पड़ा है।

Back to top button