यहां बसते हैं ‘नागदेव बाबा’ के सच्चे भक्त, नागपंचमी पर करते हैं ये विशेष आयोजन

नागपंचमी का पर्व आमतौर पर पूरे यूपी में मनाया जाता है। लेकिन जब बात आती है विशेष आयोजन की तो भईया यूपी के महोबा जिले की बात अलग हो जाती है। यहां के लोग ही निराले हैं। तो आइए जानते हैं इस दिन ये क्या खास करते हैं..
यहां बसते हैं 'नागदेव बाबा' के सच्चे भक्त, नागपंचमी पर करते हैं ये विशेष आयोजन

शौभायात्रा में महिलाओं ने कलश उठाकर लिया हिस्सा

नागपंचमी का पर्व यूपी के महोबा जिले में में बेहद खास रहता है। दरअसल, यहां पर ये पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस साल भी इस दिन को बड़े धूमधाम से विशेष तैयारियों के साथ में मनाया गया है। यहां की चमक-धमक देखकर लोग कहने लगे हैं कि यहां तो ‘नागदेव बाबा’ के सच्चे भक्त बसते हैं। अगर यहां का कार्यक्रम नहीं देखा तो क्या देखा… 

ये भी पढ़े: कलयुगी पिता ने शादीशुदा बेटी के साथ किया दुष्कर्म, एक महीने पहले ही मायके आई थी

इसलिए यहां अब अच्छी खासी भीड़ भी जुटने लगी है। लंबे समय से चौरसिया समाज यहां हर साल नागदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा निकालता है। इस बार भी निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।

 
शोभायात्रा में झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती हैं। इस बार भी रही। इन्हें देखने के लिए लोग चौराहों से हिले नहीं। आसपास के घरों की छत पर महिलाएं झुंड लगाकर झांकियों का आनंद लेती है। वहीं बच्चा टोली इस यात्रा के पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए। 
 
शोभायात्रा में  दर्जनों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थी। शोभायात्रा में शंकर पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, नाग कन्या आदि स्वरूपों की झांकियां व भजन कीर्तन मंडली शामिल रहीं। साथ ही युवा करतब दिखाते रहे।

पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने नाग देवता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण

शहर के पानमंडी से नागदेव बाबा की विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। केवल इतना ही नहीं, हर बार की तरह इस बार भी यूपी पुलिस ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ खुद पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने नाग देवता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। 

शोभायात्रा सुभाष चौकी, ऊदल चौक, आल्हा चौक, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए नागौरिया मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में चौरसिया समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामसेवक चौरसिया, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, नाथूराम, संतोष कुमार, कमलेशचंद्र चौरसिया, पूरनलाल, जागेश्वर समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल रहे। चरखारी में प्रतिवर्ष की भांति मां मदारन देवी मंदिर में नागपंचमी पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। 

शहर में बंद रहीं दुकानें

नागपंचमी का पर्व चौरसिया समाज के लोगों का प्रमुख पर्व है। इस दिन समाज के लोग पान की बिक्री नहीं करते। यही वजह है कि शुक्रवार को दुकानें बंद रहीं। पान बरोजों में भी पूजा अर्चना की गई। 

– जिले में श्रद्धा भक्ति के साथ मना नागपंचमी का पर्व 
– शोभायात्रा में शामिल झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button