यहां के लोग ताकतवर बनने के लिए करते हैं ये खतरनाक काम

आपने अभी तक सांप के द्वारा किसी इंसान को काटने की खबर के बारे में काफी सुना होगा, लेकिन ऐसा शायद ही सुना हो कि इंसान जिंदा सांप का खून पी गया। जी हां, वियतनाम की राजधानी हनोई में है, सांपों का मीट और उनका खून लोग खूब मजे से पीते हैं। आपने केवल साँपो के डसने के बारे में ही सुना है और इनसे होने वाली मौत के बारे के बारे में आप को पता है
यहां के लोगो की मान्यता है की साँप का मांस व उसके खून पीने से मर्दानगी बढ़ती है। इसी के चलते यहां अजगर से लेकर जहरीले कोबरा तक का मीट आसानी से मिल जाता है। रेस्टोरेंट में कस्टमर्स को न सिर्फ सांपों का मीट ही परोसा जाता हैं, बल्कि सांप का खून भी परोसा जाता है।
जब ये लोग सांप के खून को पिटे है तो पहले उसका सिर काटकर अलग कर देते है। इस तरह सांप के शरीर में जहर नहीं रहता। सिर काटने के तुरंत बाद ही उसका खून पीना होता है। इस दौरान सांप जिंदा रहता है। कहा जाता है कि सांप के जिंदा रहने तक उसका खून खराब नहीं होता। इतना ही नहीं, यहां कस्टमर्स अपने मनपसंद जिंदा सांप को चुन सकते हैं। वे सांप का खून पीने के बाद उसका मीट का भी टेस्ट ले सकते हैं। यहां पर यह परम्परा बरसो से चली आ रही है।





