यमन के बाजार में हुआ बड़ा हवाई हमला, 24 की मौत, सऊदी गठबंधन पर आरोप

उतरी यमन में एक बाजार में हुए एक हवाई हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों और घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी दी है. मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों में से ज्यादातर लोग उसी मार्केट में काम करने वाले थे.
ये भी पढ़े: डब्ल्यूएचओ: यमन में हैजे के कारण 1054 लोगों की मौत
इस हमले के लिए सऊदी नीत गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पिछले दो साल में यमन के संघर्ष में 8000 से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं, हाल ही के हफ्तों में हैजा के फैलने से भी 900 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं.





