मोबाइल से चाइनीज एप करें डिलीट, और फ्री में…

लद्दाख के गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत से पूरा देश गुस्से में है। चीन के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। चीन की धोखेबाजी का बदला लेने की मांग की जा रही है। कहीं लोग चाइनीज वस्तुओं का विरोध कर रहे हैं, तो कहीं बॉयकॉट चाइना के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में गुजरात के बड़ौदा में लोग चीन का अनूठे तरीके से विरोध कर रहे हैं।  

दरअसल, यहां एक नमकीन की दुकान पर युवाओं को नास्ते में फ्री नमकीन और जलेबी दी जा रही है। बस शर्त इतनी है कि, आपको अपने मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करना होगा। इसके लिए बकायदा पोस्टर भी लगाए गए हैं। इस लुभावने ऑफर को देखकर लोग खुशी-खुशी चाइनीज एप को डिलीट कर जलेबी का आनंद ले रहे हैं। खाने के साथ-साथ चीन के विरोध करने का आइडिया निझामपुरा के दो युवाओं का है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। 

देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन : 

चीनी सामानों के बहिष्कार केा लेकर देश के अलग अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैँ। कहीं आम जनता इसका विरोध कर रही है तो कहीं खुद व्यापारी इन सामानों का प्रयोग करने से मना कर रहे हैं। कुछ व्यापारी ने आर्डर तक कैंसिल कर रहे हैं। लखनऊ  में एटीएस के कर्मचारी और अधिकारियों ने अपने मोबाइन से चीनी एप हटाने का फैसला किया है। कुछ कर्मचारियों ने तो हटा भी दिया है। 

Back to top button