मोबाइल पर फेसबुक बनेगा न्‍यूजबुक, जानिए कैसे

अfacebook-honest-notifications-1ब तक इस सोशल नेट‍वर्किंग साइट पर यूजर्स को दोस्‍तों के जन्‍मदिन, एक्टिविटी और आने वाले इवेंट्स की जानकारी ही नोटिफिकेशन के जरिए ही मिल पाती थी।

फेसबुक के अलर्ट में कम्‍युनिटी न्‍यूज-इवेंट के साथ ही टीवी कार्यक्रम और फिल्‍मों के सुझाव भी आएंगे। इस बारे में फेसबुक के प्राडक्‍ट मैनेजर कीथ पेइरिस ने कहा कि यूजर्स सारी जानकारियां एक जगह चाहते हैं। इन नोटिफिकेशन को यूजर्स लोकल इवेंट और शहर की पाप्‍युलर खबरों के रूप में पर्सनलाइज भी कर सकेंगे।

यह फीचर जल्‍द ही एंड्रायड और आईओएस वर्जन पर रोलआउट किया जाएगा। यूजर खुद तय कर सकेगा कि उसे इसकी जरूरत है या नहीं। फेसबुक पर अगर आप भी इन नोटिफिकेशन को चाहते हैं तो अपनी नोटिफिकेशन सेटिंग के जरिए इसे एडजस्‍ट कर सकते हैं।

 

 

Back to top button