अभी अभी: मोदी ने फिर हिला दिया पूरा विपक्ष, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम किया फाइनल!

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव की भी तैयारियां शुरु हो गई हैं। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। उसके पहले 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पिछले दस साल से लगातार दो बार उपराष्ट्रपति बने हैं। लेकिन, अब उनकी जगह कौन उपराष्ट्रपति बनेगा इसको लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है।
आंकड़ों के हिसाब से देखें तो एनडीए का उपराष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि 10 साल बाद कोई बीजेपी का उपराष्ट्रपति होगा। राज्यसभा के भीतर अभी भी बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की ताकत ज्यादा नहीं है। फिलहाल बीजेपी के अपने 56 राज्यसभा सांसद हैं और सहयोगी दलों के साथ ये आंकड़ा 77 होता है। जबकि, कांग्रेस के पास 59 सांसद हैं और सहयोगी दलों के साथ ये आंकड़ा 84 तक पहुंचता है। एसपी और बीएसपी समेत कई क्षेत्रीय दलों के पास फिलहाल 82 राज्यसभा सांसद हैं। बीजेपी को लग रहा है कि किसी भी कीमत पर 2022 के पहले राज्यसभा में एनडीए के पास बहुमत संभव नहीं है।
कोविंद का राष्ट्रपति बनना हुआ फाइनल, देश की सबसे बड़ी पार्टी ने मिलाया हाथ!
मौजूदा हालात में उपराष्ट्रपति पद के दावेदार के तौर पर भी कई नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा इस बात पर हो रही है। उपराष्ट्रपति पद पर जिन नामों पर फिलहाल चर्चा हो रही है उनमें गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का नाम लिया जा रहा है। आनंदी बेन पटेल के जरिए बीजेपी गुजरात के पटेल समुदाय को साध सकती है जो हार्दिक पटेल के आंदोलन के बाद उनसे कुछ हद तक दूर हो गया है। इसके अलावा मणिपुर की गवर्नर नजमा हेप्तुल्लाह के नाम की भी चर्चा हो रही है।
नजमा हेप्तुल्लाह पहले भी राज्यसभा की उपसभापति रह चुकी हैं। ऐसे में उन्हें सदन की कर्यवाही चलाने का अनुभव भी है। बीजेपी पहले से ही ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं को अपने पाले में लाने में लगी हुई है। दावा किया जा रहा था कि यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने इस मुद्दे पर बीजेपी का साथ भी दिया था।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी उपराष्ट्रपति की दौड़ में बताई जा रही हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, सुषमा स्वराज की साफ-सुथरी छवि और विपक्षी दलों को भी साथ लेकर चल सकने की क्षमता उनके पक्ष में जाती है। खासतौर से प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए जमकर तारीफ करने के बाद से ही ऐसे कयास लगने शुरू हो गए हैं।
हालांकि, इसके अलावा केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से लेकर बीजेपी के बिहार से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव और करिया मुंडा का भी नाम चर्चा में है। खबरों की मानें तो पीएम मोदी राष्ट्रपति उम्मीदवार की तरह ही इस चुनाव में भी किसी चौंकाने वाले नाम को सामने लाएंगे।





