मोदी ने पाक के खिलाफ लिया बड़ा ऐक्शन, बुलाई तीनों सेना प्रमुख बैठक

मोदी ने पाक के खिलाफ लिया बड़ा ऐक्शन आज तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक बुलाई है। सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से जबर्दस्त फायरिंग के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में तीनों सेना प्रमुखों के अलावा केंद्र सरकार के अहम मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। यह बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी।

यह भी पढ़े:-कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की हो सकती है गिरफ्तारी

मोदी ने पाक के खिलाफ लिया बड़ा ऐक्शन, बुलाई तीनों सेना प्रमुखों की बैठक

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बैठक में उरी हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन पर भारत की तैयारियों और सुरक्षाबलों की तरफ से पाकिस्तान को दिए जा रहे जवाब पर बात हो सकती है। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, वाइस-चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और एनएसए अजित डोवाल भी इस बैठक में रहेंगे।

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक बुलाई है। सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से जबर्दस्त फायरिंग के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़े:-मोदी सरकार ने NDTV पर लगा प्रतिबंध हटाया

 वहीं, सीमा पर मंगलवार को भी पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है। वहीं, रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग सुबह साढे 8 बजे से की जा रही है। भारतीय सेना की ओर से पाक को माकूल जवाब दिया जा रहा है। फायरिंग में भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सोमवार को भी एलओसी पर पुंछ के बालाकोट से लेकर कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर फायरिंग की, जिसमें दो भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

बता दें कि उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान अभीतक बौखलाया हुआ है। वह सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लघंन कर रहा है। संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तान आतंकियों को सीमा पर लगातर घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। अब तो हद हो गई है कि पाक एलओसी पर स्थित रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है।

Back to top button