मोदी,पर्रिकर के भाषण के हुए मुरीद, जमकर की तारीफ, कहा- सभी सुनें

modi-manoharनई दिल्ली। अगस्ता घूस कांड में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के संसद में दिए बयान से पीएम नरेंद्र मोदी गदगद हैं। पीएम ने मनोहर पर्रिकर की जमकर तारीफ की है। कल पर्रिकर ने राज्यसभा में अगस्ता घूसकांड पर बयान दिया था।

मोदी ने कहा कि कल पर्रिकर का राज्यसभा में दिया गया भाषण सर्वश्रेष्ठ था। सभी लोग पर्रिकर का भाषण सुनें। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पर्रिकर ने राजनीति से उठकर तथ्यों को रखा। पर्रिकर ने बेहतरीन संसदीय परंपरा का ध्यान रखा है। मोदी ने पर्रिकर के भाषण का वीडियो भी पोस्ट किया है।

Back to top button