मोटापे से ना हो परेशान, जल्द ही करें ये काम होगा मोटापा खत्म
अगर आप भी मोटापे की वजह से परेशान रहते है तो इसके लिए हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है जो की आपके मोटापे को पूरी तरह से छुटकारा दिला देगा. हम अपने रोज के खानपान और व्यस्तता की वजह से अपने शरीर पर फोकस नही कर पाते है जिसके कारण हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है तथा बढ़ता हुआ मोटापा हमे मानसिक तौर पर भी परेशान करता है.

खबर के अनुसार इंग्लैंड के सैलफोर्ड की निवासरत समंथा रीज भी अपने बढ़ते मोटापे से ग्रस्त थी. समंथा रीज का वजन 110 किलो था तथा उनकी उम्र भी 30 साल थी. समंथा सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में ही मां बन गई थी तथा 18 साल तक आते आते उनका वजन एकाएक बढ़ना शुरू हो गया. वह इस समस्या से अक्सर परेशान रहती थी।
इसको रोक पाने में भी वह नाकाम हो रही थी. समंथा रीज अपनी कम हाईट और अधिक वजन से परेशान होकर उसने दोस्तों की सलाह पर ग्रीन टी पीने की सलाह दी और उसने अप्रैल 2014 से ग्रीन टी पीना शुरू किया। समंथा रीज इस दौरान थोड़ा बहुत व्यायाम भी करती थी. समंथा का यह प्रयोग कारगर साबित हुआ. अब वह एक छरहरी काया वाली लड़की सी दिखाई देती है. समंथा ने साल भर के भीतर ही अपना करीब 51 किलो वजन कम किया. अभी वह हाल फ़िलहाल 59 किलो की है. सालभर के अंदर ही अपने इस नए रूप से वह बहुत ही खुश है।





