मॉडल स्कूल एव स्वच्छता के लिए ई0 सर्वेश हुए सम्मानित

सिद्धार्थनगर। आज गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जनपद मुख्यालय के तहशील नौगढ़ के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजा जय प्रताप सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल , सदर विधायक श्याम धनी राही, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू , मुख्य विकाश अधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर जी, ज्वाईंट मैजिस्ट्रेट शौमया पांडेय , ज़िला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह जी ने ई0 सर्वेश जायसवाल को अपनी ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालय को मॉडल प्राथमिक विद्यालय बनाने के लिए व ग्राम पंचायतों को ODF कराने के लिए प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया । इसके लिए ई0 सर्वेश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
The post मॉडल स्कूल एव स्वच्छता के लिए ई0 सर्वेश हुए सम्मानित appeared first on .





