मैरीकॉम ने रचा इतिहास, छह बार विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने पर दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को बधाई दी. 35 साल की मैरीकॉम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के के.डी. जाधव हॉल में जारी 10वीं आईबा महिला विश्व चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.
मैरी कॉम की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘मणिपुर और इंडिया की आइकॉन, छठी बार विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने पर बधाई मैरी कॉम. आपका ये मुकाम, हमारी बच्चियों के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा करे.’
Congratulations @MangteC, icon of Manipur and of India, for winning the Women’s World Boxing Championship for the sixth time. May this moment inspire our girl-children to aspire, to attempt and to achieve #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2018
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘महिलाओं की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने पर मैरी कॉम को बधाई. मैरी ने कड़ी मेहनत के साथ इस खेल में अपने करियर को आगे बढ़ाया और विश्व स्तर पर उत्कृष्टता हासिल की है. उनकी यह सफलता सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है. उनकी जीत वास्तव में बेहद खास है.’
A proud moment for Indian sports.
Congratulations to Mary Kom for winning a Gold in the Women’s World Boxing Championships. The diligence with which she’s pursued sports and excelled at the world stage is extremely inspiring. Her win is truly special. @MangteC
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2018
इसके अलावा खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, ‘मैग्निफिसेंट मैरी! मैरी कॉम को महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 48 क्रिग्रा में स्वर्ण जीतने पर बधाइयां. वह छह वल्र्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बॉक्सर बनीं. एक अद्भुत एथलीट की शानदार उपलब्धि. यह हम सभी के लिए गौरवान्वित पल है.’
MAGNIFICENT MARY!
CONGRATS to @MangteC for the GOLD in Women’s World Boxing Championships in 48 kg category!
With this, she hs become the FIRST EVER female boxer to win 6 World Championships!
A fabulous achievement by a wonderful athlete! Wt a proud day for us all! #MaryKom pic.twitter.com/kd12D8Ii4T
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) November 24, 2018
मोदी के अलावा असम के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मैरी कॉम को बधाई देते हुए कहा, ‘रिकॉर्ड छठी बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम को ढेर सारी बधाई.’
वहीं सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सुपरस्टार मोहन लाल, युवराज सिंह, ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल और पेशेवर मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने भी मैरी कॉम को बधाई दी है.





