मैं बड़ी मुस्कान के साथ कह सकती हूं कि…यह साल अच्छा रहा : तापसी

मुंबई:अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म मनमर्जियां की सफलता को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह साल उनके लिए अच्छा रहा और यह साल उनके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार रहा है। तापसी ने ट्वीट कर कहा, मुझे लगता है कि मैं चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ कह सकती हूं कि यह साल मेरे लिए बेहतरीन रहा और मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं, जो भी इसका हिस्सा रहे। इस साल ने निश्चित रूप से मेरे करियर को स्पष्टता दी है।
नीतिशास्त्र, सूरमा, मुल्क, नीवेवारो और मनमर्जियां। तापसी के पास फिल्हाल दो और फिल्में तडक़ा व बदला हैं। तडक़ा अभिनेता प्रकाश राज द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म है। यह फिल्म 2011 की मलयालय ब्लॉकबस्टर साल्ट एन पीपर का रीमेक है। वे सुजॉय घोष की बदला में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग ग्लासगो में चल रही है।





