मेट्रो स्टेशन पर बिछड़े अफगानी कपल, CRPF ने काफी मशक्कत के बाद मिलवाया
नई दिल्ली. मेट्रो की भीड़भाड़ में शनिवार शाम एक अफगानी महिला अपने पति से बिछड़ गई। 23 वर्षीय सोफिया नामक अफगानी महिला कई घंटों पति की तलाश में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन भटकती रही। बेचैन सोफिया के चेहरे की घबराहट लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे सीआईएसएफ के कांस्टेबल शेख शब्बीर ने पढ़ ली। उसने तत्काल सब इंस्पेक्टर मोनिका को जानकारी दी।

एसआई मोनिका ने सोफिया को बमुश्किल भरोसे में लिया और कंट्रोल रूम लेकर पहुंची। हिंदी और अंग्रेजी भाषा से अनजान होने के चलते सोफिया अपनी तकलीफ सही से बयान नहीं कर पा रही थी। सोफिया ने एसआई से सिर्फ दो शब्द बोले पहला हसबैंड और मिसिंग। सीआईएसएफ ने उन सभी स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, जहां से होते हुए सोफिया लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। सोफिया से इशारों से उसके पति का हुलिया और पहनावा पूछा गया।
ये भी पढ़ें:- अभी अभी: बाबा की बेटी बोली-पापा मेरे बिना नहीं रह सकते, मैं भी जेल में…!
बीस मि. की कवायद के बाद सीआईएसएफ के प्रोफाइलर हेड कांस्टेबल आरके रावत को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर बताए गए हुलिए जैसा युवक नजर आ गया। हेड कांस्टेबल आरके रावत ने नासिर नामक इस शख्स को पत्नी के मिलने के बाबत जानकारी दी। जिसके बाद इस दंपती को मिलवा दिया गया।





