IS में शामिल होने गए थे 21, IB और NIA की रडार पर केरल की ‘गाजा स्ट्रीट

केरल के कासरगोड निगम क्षेत्र की एक गली का नाम सुनकर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। बात ये है कि इस गली का नाम इस्रायल और मिश्र के बीच विवाद की वजह बनी गाजा के नाम पर ‘गाजा स्ट्रीट’ रखा गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही गली का नाम बदला गया है।IS में शामिल होने गए थे 21, IB और NIA की रडार पर केरल की 'गाजा स्ट्रीट
खास बात ये है कि यह इलाका पहले से ही एनआईए जैसी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है क्योंकि इस क्षेत्र के 21 युवकों का नाम आईएस से जुड़ने के मामले में सामने आया था। जिसके बाद से लगातार एनआईए यहां नजर बनाए हुए है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यहां कि निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई नाम नहीं बदला गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये नाम क्रांतिकारी प्रभाव लाने के लिए बदला गया है।

यह भी पढ़ें: हुआ बड़ा खुलासा : भारत पाकिस्तान मैच फिक्स था सभी खिलाड़ियो को दी गई थी मोटी

ऐसा माना जा रहा है कि थुरुथी जुमा मस्जिद से सटी हुई गली का नाम यहां की पंचायत की ओर से रखा गया है। पंचायत के अध्यक्ष ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि गली लंबे समय से विवादों में बनी हुई है और हालात बिगड़ने की वजह से उन्हें बीच में आना पड़ा था। 

Back to top button