मूसलाधार बारिश से मुंबई मुसीबत में, हर तरफ पानी ही पानी

मुंबई. तीन दिन से जारी बारिश से मुंबई शहर जैसे ठहर-सा गया है। रेलवे ट्रैक से लेकर सड़कें तक वॉटर फॉल से नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज की भरमार हो गई है, जिसमें मुंबई के हालात बुरे नजर आ रहे हैं।
With torrential rains in Mumbai trouble, water only water on every side

ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट

 ऐसे हो गए हैं बारिश के बाद हालात…

– मंगलवार तीन से जारी बारिश से मुंबई शहर ठहर गया है। सड़क और रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं। 
– हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है। सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम का मुआयना किया। 
– उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही घर पहुंचने के लिए कहा है।
रेलवे के हार्बर लाइन पर सेवाएं बारिश के कारण प्रभावित
– सोमवार सुबह 8 बजे से 29 अगस्त मंगलवार को सुबह 8 बजे तक 152 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गयी। वर्ली में 63.75 मिमी, बायकुला में 78.21 मिमी, भांडुप में 90.63 मिमी और विकरोली में 111.96 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। 
– सिओन-धारावी रोड पर बांद्रा की ओर भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। सेंट्रल रेलवे के हार्बर लाइन पर सेवाएं बारिश के कारण प्रभावित हैं। 
– मुंबई के वर्ली, लालबाग, कुर्ला बस डिपो जंक्शन, एलबीएस रोड, कुर्ला वेस्ट इलाके में पानी भरा हुआ है। वहीं, परेल के हिंदमाता इलाके की सड़कें पानी में डूबी हैं।
 
Back to top button