मुलायम से करेंगे बात, लिस्ट देखकर सातवें आसमान पर पहुंचा अखिलेश का पारा

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह की ओर से बुधवार को घोषित किए गए 325 उम्मीदवारों की नाम पर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुश नहीं है। झांसी आए अखिलेश ने पार्टी उम्मीदवारों की सूची पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कि जिन जिताऊ प्रत्याशियों के टिकट कटे हैं उनके बारे में वह नेता जी से बात करेंगे।
बिग ब्रेकिंग: फिर लगेगा एक और झटका, 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट
अखिलेश ने कहा कि पार्टी की जारी की गई सूची में क्या है उनकी उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह (मुलायम) समझते है कि सूची में वह लोग है जो जीत सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि मैंने भी एक ऐसी ही सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी थी। साथ ही उन्हें जानकारी की थी कि वह जीत सकते हैं और उन नामों पर चर्चा हो।
वहीं झांसी में आयोजित सभा में खुद के बुन्देलखंड से चुनाव लड़े जाने के कयासों पर विराम लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि वह बुन्देलखण्ड से चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव लड़ाने का नेतृत्व कोई और करता है। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने वाले को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को लैपटॉप और कन्या विधाधन वितरण किया।





