मुरैना में बोले राहुल- हम जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं. अपने एक दिन के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, साथ ही रोड शो भी करेंगे. राहुल मुरैना में एक जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं. राहुल के संबोधन से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने जनसभा को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी )पर जमकर हमला बोला. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बहुत झूठी पार्टी करार दिया.
गांधी जी हिंदुस्तान की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़े थे. उनका लक्ष्य था कि उन्हें उनका हक मिले. अंग्रेजों के जाने के बाद बड़े कदम लिए गए, बहुत प्रगति हुई. वोट का अधिकार दिया गया. संविधान बना. जो भी बना है. आज जो भी अधिकार हमें मिलते हैं वो संविधान के बल पर मिलते हैं. हरित क्रांति, सफेद क्रांति सब संविधान के बल पर हुआ.
अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि हमारा मुकाबला दो देश कर सकते हैं चीन और भारत. हिंदुस्तान में हमने निर्णय लिया है कि हर शख्स को अधिकार देकर रहेंगे. आप अगर राजनीति को देखे तो यही लड़ाई चल रही. कुछ लोग कहते हैं कि सारा का सारा फायदा कुछ लोगों को मिला. देश के 10 – 15 उद्योगपतियों को जमीन मिल जाती है, लेकिन भूमिहीनों को नहीं नहीं मिलती.
हम बिल लाए कि किसान की जमीन ऐसे नहीं छिनी जा सकती है. मार्केट रेट से 4 गुना ज्यादा दिया जाएगा. अधिग्रहण में सभी ने समर्थन किया. किसान गरीब को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए. किसानों के अधिकार को बीजेपी के लोग संसद में रद्द करने की कोशिश कर रहे थे. कांग्रेस पार्टी के पास लोकसभा में ज्यादा एमपी नहीं है. हर एक शख्स आपके लिए लड़ा. हमने उन्हें रोका.

Back to top button