मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को कुछ खास मामलों में 8 दिन में निर्णय सुनाना: सुप्रीम कोर्ट

इस माह 17 नवंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई रिटायर हो जाएंगे, इससे पहले अब बाकी बचे दिनों में उनको कुछ खास मामलों में निर्णय सुनाना है। दीपावली की छुट्टियों के बाद सोमवार को कोर्ट फिर से खुल गया है। इस तरह से देखा जाए तो अब उनके रिटायरमेंट से पहले (17 नवंबर) काम करने के लिए सिर्फ 8 दिन ही शेष रह गए है, इन्हीं 8 दिनों में उनको इन चर्चित और बड़े मामलों में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाना है।

जिन मामलों में उनको अपना फैसला सुनाना है उसमें राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद, राफेल विमान घोटाले में शीर्ष अदालत के निर्णय के लिए दाखिल पुनर्विचार याचिका, सबरीमाला मंदिर जैसे मामले शामिल हैं।

दीपावली के बाद आज कोर्ट खुल गया है, इसके बाद अब 11 और 12 नवंबर को कोर्ट फिर से बंद रहेगा। उसके बाद उनके पास 4 दिन का समय शेष रह जाएगा। चूंकि 17 को वो रिटायर हो रहे हैं ऐसे में उस दिन कोई फैसला सुनाएं ऐसा संभव नहीं होगा। उस दिन रिटायरमेंट की औपचारिकताएं निभाई जाएंगी।

Back to top button