मुख्यमंत्री के निर्देशों की पेयजल विभाग में 100 प्रतिशत हुई पालना

अब तक वित्तीय स्वीकृति जारी
9278 लाख से 119 पेयजल परियोजनाओं पर होगा कार्य

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का श्रीगंगानगर दौरे के दौरान स्वच्छ पेयजल की समस्याएं सामने आने पर दिये गये निर्देशानुसार पेयजल विभाग ने कार्य प्रारम्भ कर दिया है। जिले में संचालित 119 पेयजल परियोजनाओं के लिये 9278 लाख रूपये की राशि की स्वीकृतियां जारी की गई है।    जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले की 119 पेयजल परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इन परियोजनाओं के नवीनीकरण व सुदृढीकरण के लिये 9278 लाख रूपये की राशि व्यय की जायेगी। इस प्रकार शेष 5 परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी गयी है।     श्रीगंगानगर जिले के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिये सरकार ने इस कार्य को प्राथमिकता से लिया। जिले की 119 पेयजल परियोजनाओं में पाईपलाईन, पानी के टैंक, फिल्टर इत्यादि का निर्माण किया जायेगा। जिले की पेयजल परियोजनाओं में नवीनीकरण का कार्य होने से आमजन को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले की 124 पेयजल परियोजनाओं की स्वीकृति जारी हो चुकी है तथा जल्द ही सुदृढ़ीकरण के कार्य प्रारम्भ हो जायेगें।

Post Views: 3

Back to top button