मीका सिंह पर लगा यह गंभीर आरोप, होंगे कोर्ट में पेश

मीका सिंह पर लगा यह गंभीर आरोप, होंगे कोर्ट में पेश….

बॉलीवुड में अपने संगीत की लहर से एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर मीका सिंह गंभीर आरोप कि वजह से गुरुवार को हिरासत में लिए गए थे। फिलहाल अभी मीका को रिहा कर दिया गया है, और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
ये है पूरा मामला…
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बातचीत के दौरान ये कुछ बातें सामने आई कि, मीका सिंह गुरुवार को हिरासत में लिए गए थे और अबू धाबी ले जाये गए थे। इस मामले की जानकारी के बाद एक टीम उनके पास गई और अधिकारियों से बातचीत की। रात को 11.30 बजे मीका को पुलिस कस्टडी से रिहा किया गया। आज वे कोर्ट में पेश होंगे। कहा जा रहा है कि मामलों में केस की जांच पूरी होने तक पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है।  भारतीय एंजेसी दोनों पक्षों के संपर्क में बनी हुई है। मीका ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए एक वकील को हायर किया है।

Back to top button