बड़ी खबर: मिस्र में प्रार्थना के दौरान चर्च में हुआ धमाका, चारों तरफ बिछी लाशे

मिस्र में एक चर्च पर हुए हमले में 21 लोगों की मौत हो गई है वहीं 45 से ज्यादा घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह धमाका टांटा के नील डेल्टा शहर में स्थित चर्च में हुआ है। जब यह धामका हुआ तब यहां पर पाम संडे के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

हमले के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालीद मेगहद ने मृतकों की संख्या की पुष्ट करते हुए कहा कि इसमें 13 की मौत हुई है वहीं 35 घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

 

Back to top button