मिस्ट्री-थ्रिलर में सबकी बाप है 8 एपिसोड की नई OTT सीरीज, Netflix पर आते ही बनी नंबर-1

क्या हो जब इच्छा पूरी करने वाली चीज ही मौत का कारण बन जाए? ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज (Web Series) आई है जिसे देखकर दिल दहल जाता है।
8 एपिसोड में बनी यह सीरीज एक हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर (Horror Mystry Thriller On OTT) है जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। सीरीज जब से ओटीटी पर आई है, तभी से यह दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
वेब सीरीज को मिली है तगड़ी रेटिंग
इस वेब सीरीज को क्रिटिक्स की तरफ से तारीफें मिली हैं। यहां तक कि IMDb की तरफ से सीरीज को 7.3 रेटिंग मिली है। सीरीज की कहानी पांच बच्चों की है जो मजे-मजे में अपनी चाहत पूरी करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन उनके सामने मौत आकर खड़ी हो जाती है।
क्या है वेब सीरीज की कहानी
कहानी एक ‘ऐप’ के इर्द-गिर्द घूमती है जो यूजर्स की ‘इच्छा’ पूरी करने का दावा करती है। ट्विस्ट तब आता है, जब एक स्टूडेंट की इस ‘ऐप’ के यूज करते ही मौत हो जाती है। इसके बाद मौत का सिलसिला शुरू हो जाता है। स्कूल के पांच स्टूडेंट्स इस ऐप के बारे में जानकारी निकालने के लिए तह तक जाने की कोशिश करने लगते हैं और फिर उनके सामने जो सच आता है, वो उन्हें हिलाकर रख देता है।
ओटीटी पर आते ही बनी नंबर 1
जिस वेब सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है कोरियन ड्रामा ‘इफ विशेज कुड किल’ (If Wishes Could Kill)। पार्क यून-सेओ निर्देशित वेब सीरीज में जियोन सो-यंग, कांग मी-ना, बेक सन-हो, ह्यून वू-सेओक और ली ह्यो-जे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। सीरीज 24 अप्रैल को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (If Wishes Could Kill On Netflix) पर रिलीज हुई है। यह आते ही ओटीटी पर नंबर 1 बन गई है। इसने कई टॉप रेटेड सीरीज को पीछा करके टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 स्थान पर जगह बना ली है।





