मित्रों…अब नोटबंदी को एक साल पूरा हुआ, धन्यवाद- पीएम नरेन्द्र मोदी

8 नवंबर, 2016. रात आठ बजे अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था. मोदी के ऐलान के साथ ही मानो देशभर में हलचल-सी मच गई थी. हर कोई एटीएम की ओर भाग रहा था, कोई पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये एकदम क्या हो गया.
विपक्ष ने सरकार के इस फैसले को लोकतंत्र काला दिन बताया और लगातार इसका विरोध किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए लोगों से 50 दिन तक सहयोग करने की मांग की थी. नोटबंदी के दौरान बैंकों और एटीएम के बाहर काफी दिनों तक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. मोदी सरकार ने लगातार नोटबंदी को एक सफलता बताया है और विपक्ष आज काला दिवस के रूप में इसका विरोध कर रहा है.
ये भी पढ़ें: #नोटबंदीः रिजर्व बैंक ने भी माना फायदे का सौदा, जाली करेंसी पकड़ने में मिली सफलता, घटी महंगाई
विपक्ष में आर-पार
नोटबंदी की सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के जरिए लोगों को धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा ‘काले धन और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सरकार की तरफ से उठाए सख्त कदमों का बढ़ चढ़कर समर्थन के लिए भारतवासियों को मैं नमन करता हूं’
I bow to the people of India for steadfastly supporting the several measures taken by the Government to eradicate corruption and black money. #AntiBlackMoneyDay
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2017
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने नोटबंदी को एक त्रासदी बताया. साथ ही उन्होंने नोटबंदी के दौरान वायरल हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आंखों का समुंदर होना.’
"एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है
तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना" pic.twitter.com/r9NuCkmO6t— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2017
ये भी पढ़ें: BIGG BOSS 11: EX कंटेस्टेंट ने सलमान से कही इतनी बड़ी बात, अब होगा ये बड़ा फैसला





