मालेगांव ब्लास्ट मामला: आरोपी समीर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की…

मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी समीर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि समीर कुलकर्णी को अक्टूबर 2017 में जमानत दी गई थी। हालांकि, समीर ने किसी तरह की जान का खतरा नहीं बताया है बस अपने लिए मुख्यमंत्री से तत्काल आधार पर सुरक्षा की मांग की है। 

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में समीर कुलकर्णी को धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। समीर की भोपाल में भोपाल में प्रिंटिंग प्रेस है। समीर पर आरोप था कि उसने धमाकों के लिए केमिकल उपलब्ध कराया था। इतना ही नहीं उसपर आरोप लगाया गया था कि जहां कथित तौर पर धमाकों की प्लेनिंग हुई वहां इंदौर और भोपाल। उन बैठकों में वह भी शामिल हुआ था। 2017 में समीर कुलकर्णी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई थी।

समीर को कोर्ट ने 50 हजार रूपये के भुगतान के बाद जमानत दी थी। गौरतलब है कि इससे पहले इससे पहले इस मामले  से जुड़े आरोपियों साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित और सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय को भी जमानत मिल चुकी थी।

हाल ही में समीर कुलकर्णी ने साध्वी प्रज्ञा द्वारा एटीएए के पूर्व चीफ हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान पर कहा था कि साध्वी प्रज्ञा ही क्या किसी को भी एटीएए के पूर्व चीफ हेमंत करकरे को देशद्रोही कहने का हक नहीं है। हालांकि समीर ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के समर्थन किया था। समीर ने कहा था कि विस्फोट मामले में सालों तक साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित हमे  यातनाएं दी गई। इस वजह से हो सकता है कि प्रज्ञा ने नाराजगी में ये बयान दिया हो। समीर ने ये भी कहा कि प्रज्ञा ने अपनी गलती महसूस करने के बाद माफी मांग ली थी। 

Back to top button