मायावती का योगी पर लगाया आरोप- क्या जानवरों से सस्ती हो गई इंसान की जान

लखनऊ.बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने केन्द्र व राज्य की योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा- “राज्य की बीजेपी सरकार द्वारा बसों व सरकारी ईमारतों आदि का रंग बदलने के कामों को ही राजधर्म मानकर व्यर्थ में समय व संसाधन बर्बाद करने की आलोचना की है।” मायावती ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित व जनकल्याण के मामले में घोर लापरवाह बनी हुई है। अस्पतालों में इलाज के अभाव में हजारों लोग रोज अपनी जान गवां रहे हैं और लाखों घर उजड़ रहे हैं। 
गलत नीतियों के कारण हो रहा नुकसान
-मायावती ने रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी में हुए हादसे में बीजेपी सरकारों की घोर आपराधिक लापरवाही का परिणाम बताते हुये कहा कि बीजेपी की नरेन्द्र मोदी व योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों व गलत कार्यप्रणाली के कारण इन्सानों की जानों की कीमत कुछ नहीं रहकर जानवरों से भी सस्ती होकर रह गयी है। जो देशहित के विरुद्ध सर्वसमाज के लिये बड़ी ही चिन्ता की बात है।
ये भी पढ़ें: अभी-अभी: महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ पर फूटा श्रीसंत का गुस्सा, लगाये कई बड़े आरोप
फोटो छपवाने लिए काम कर रहे हैं मंत्री
-इतना ही नहीं बल्कि अपराध-नियन्त्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में भी बीजेपी सरकारों की कोताही व लापरवाही से आमजनता का जन-जीवन लगातार बद-से-बदतर होता जा रहा है।





