मामूली तकरार पर बाप-बेटे ने ईंटें मारी, 3 बच्चों के पिता का किया कत्ल

होशियारपुर.शहर के नजदीकी गांव झोजड़ां में शुक्रवार देर रात मामूली तकरार के बाद हुई लड़ाई में बाप-बेटे ने ईंटें मारकर पड़ोसी तीन बच्चों के बाप की हत्या कर दी। बुल्लोवाल पुलिस ने बाप-बेटे पर 302 का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में गांव झोजड़ा के कर्मजीत सिंह और भजन सिंह पुत्र सरवन सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई कुलविंदर सिंह (48) फर्नीचर को पेंट करने का काम करता था। पड़ोसी बलविंदर सिंह पुत्र सरवन सिंह के परिवार से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह में झगड़ा हो गया। हमलावरों पर 302 का केस दर्ज…
मामूली तकरार पर बाप-बेटे ने ईंटें मारी, 3 बच्चों के पिता का किया कत्ल
 
मामूली तकरार के बाद बलविंदर सिंह और उसके बेटे काका ने मिलकर कुलविंदर सिंह पर ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कर्मजीत सिंह और भजन सिंह ने बताया कि ईंट सिर पर 
लगने से कुलविंदर सिंह को सिर और टांग पर गंभीर चोटें लगीं। घर में किसी के ना होने से उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसकी वहीं पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। 
कुलविंदर की पत्नी बबली को घटना का पता चला। वह तुरंत घर पहुंचे तो कुलविंदर सिंह की मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत थाना बुल्लोवाल में सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। कुलविंदर के दो बेटे और एक बेटी है।

ये भी पढ़े: इस मुस्लिम नेता ने PM मोदी की जमकर तारीफ, कहा- नरेंद्र मोदी अल्लाह का अवतार हैं

छत पर रोजाना शोर मचाना बना लड़ाई का कारण
एसएचओ प्रदीप ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुलविंदर की ओर से अपने छत पर रोजाना शोर मचाना लड़ाई का मुख्य कारण था। बलविंदर सिंह कुलविंदर को ऐसा करने से रोकते थे, पर वह झगड़ता था।
पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही रेड : एसएचओ
एसएचओ ने बताया कि बलविंदर सिंह और उसके बेटे काका पर 302 का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाप-बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Back to top button