बड़ी खुशखबरी: मात्र 82 रुपए में मिल रहा है 4 कमरों का घर, 2 साल तक पानी-बिजली भी Free

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जैसे मशहूर शहरों में मकान की कीमत जहां सा-आठ करोड़ रुपए पहुंच रही है। वहीं, इटली के खूबसूरत सैमबुका टाउन में बेहतरीन मकान भी सिर्फ 82 रुपए में मिल रहे हैं। इसके पीछे वजह ये है कि इस रूरल टाउन से लोगों ने शहरों का रुख कर लिया और अब ये खाली पड़े।

ऐसे में अब टाउन के लोकल अफसरों ने इसे दोबारा बसाने के लिए यहां मकान खरीदने का खास ऑफर दिया है। यहां 430 से 1610 स्क्वेयर फीट के अलग-अलग साइज में ढेरों प्रॉपर्टीज है। ये मकान बहुत सस्ते हैं और इनकी कीमत महज 1.15 डॉलर (82 रुपए) तक है। घर के साथ साथ 2 साल तक बिजली और पानी भी Free में मिलेगा। हालांकि, इन्हें खरीदने वालों को एक शर्त पूरी करनी होगी।

मकान खरीदने वाले को मरम्मत पर 3 वर्ष में दो लाख रुपए खर्च करने होंगे क्योंकि कई मकान काफी समय से खाली और वीरान होने के चलते जर्जर हो गए हैं। वहीं, कुछ के फर्नीचर पुराने हो गए हैं। इसके अलावा मकान खरीदने वाले को सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर भी 4 लाख रुपए जमा करने होंगे।

भूलकर भी चाय के साथ कभी न खाना यह एक चीज, वरना हो जाएगा कैंसर

यानी कुल मिलाकर इस डील के लिए खरीदने वाले को 6 लाख रुपए रेडी रखने होंगे। हालांकि, सैमबुका टाउन की ब्यूटी के लिहाज से ये डील भी बुरी नहीं बल्कि बहुत अच्छी है। वाइन यार्ड और खूबसूरत बीच वाला सैमबुका 2016 में इटली के मोस्ट ब्यूटीफुल टाउन कॉन्टेस्ट में नॉमिनेट भी हुआ था।

सैमबुका ऐसा कोई पहला टाउन नहीं है, जहां की लोकल इकोनॉमी इस तरह के झटके खा रही है और कौड़ियों के भाव में लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने के ऑफर दिए जा रहे हों।

Back to top button