मात्र 699 रूपये में खरीदे Phonephone, साथ ही पाए…

Reliance JioPhone पर मिलने वाले दिवाली ऑफर को कंपनी ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब इच्छुक ग्राहक नवंबर भर जियो फोन को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। पिछले महीने शुरू हुए इस ऑफर के तहत जियो फोन को 699 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

कंपनी जियो फोन पर 801 रुपये की छूट के अलावा 693 रुपये का डेटा बेनिफिट दे रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस ऑफर के तहत कंपनी जियो फोन की असल कीमत के बराबर बेनिफिट फ्री में ऑफर कर रही है। बता दें कि जियो फोन को 1500 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

क्या है ऑफर

जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर के तहत ग्राहक जियो फोन को 699 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत जियो फोन की असल कीमत पर 801 रुपये की छूट के बाद हुई है। जियो फोन की खरीद पर 693 रुपये का अडिशनल बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसमें कंपनी यूजर्स को इंटरनेट डेटा दे रही है। यह डेटा 99 रुपये के सात रिचार्ज में क्रेडिट किया जाएगा।

जानें 5जी आते ही कैसे बदल जाएगी पूरी दुनिया और आपको जिंदगी, चीन के 50 शहरों में…

जियो ने एक बयान जारी कर कहा, ‘जियो फोन दिवाली ऑफर के तहत पिछले तीन हफ्तों में इसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला इसी को देखते हुए हमने इस ऑफर को 1 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। जो फीचर फोन यूजर दिवाली ऑफर में जियो मूवमेंट का हिस्सा नहीं बन पाए थे वे इस नवंबर जियो डिजिटल लाइफ से जुड़ सकते हैं।’

जियो फोन के स्पेसिफिकेशन्स

जियो फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन 1.2GHz ड्यूल कोर प्रोसेसर और 512MB रैम के साथ आता है। KaiOS पर काम करने वाला यह फोन 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जरूरत पड़ने पर फोन की मेमरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जियो फोन की खास बात है कि इसमें फेसबुक, गूगल मैप्स, वॉट्सऐप और यूट्यूब प्रीलोडेड मिलते हैं। फोन गूगल असिस्टेंट सपॉर्ट के साथ आता है। फोन का पावर देने के लिए इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है।

Back to top button