मात्र 2 मिनट में हमेशा के लिए गायब हो जायेगा कोहनी और घुटनों का कालापन, बस करें ये काम

गर्मियां आने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। सुबह-शाम की हल्की ठंड और दिन में तेज धूप के चलते कॉलेज के बच्चों ने तो हाफ बाजू के कपड़े और शॉट्स पहनने भी शुरू कर दिए हैै। गर्मियों में जब हम छोटे-छोटे कपड़े पहनकर घर से निकलते हैं और कोई कोहनी या घुटने के कालेपन को लेकर हमें टोक देता है तो हम शर्मिंदगी का विषय तो बनते ही है साथ ही कई बार हमें हंसी का पात्र भी बनना पड़ता है।
आमतौर पर महिलाओं और पुरूष दोनों में ही इस प्रकार की समस्या को देखा जाता है क्योंकि यह समस्या एक आम समस्या है। कोहनियों पर कालापन वास्तव में मैल की परतें होती हैं। ठीक प्रकार से इनकी देखभाल ना करने पर हमें ये अंजाम भुगतना पड़ता है। आज हम आपको कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं। इन्हें आजमाकर आप कुछ ही दिनों में कालेपन की समस्या से हमेशा से लिए छुटकारा पा सकते हैं।
शरीर में जोड़ों का कालापन कोई चौंकाने वाली समस्या नहीं है। क्योंकि शरीर के अन्य अंगों के मुकाबले जोड़ों की स्किन थोड़ी मोटी होती है। जिसके चलते ये आसानी से काली हो जाती है। कोहनी और घुटनों के कालेपन के पीछे कई कारण है। जब डेड स्किन सेल्स कोहनी या घुटने पर जम जाती है तो ये काले हो जाते हैं। इसके अलावा जब हम कोहनी और घुटनों को साफ करने की मंशा से ज्यादा रगड़ देते हैं उसके बाद ये साफ होने के बजाय और भी काले पड़ जाते हैं।
सुबह उठते ही गलती से भी न देखे ये 3 चीजे, वरना हो जायेगे बर्बाद
कोहनी और घुटनों पर अधिक बल रखने से भी ये काले होते हैं। कई लोग घुटनों के सहारे बैठकर घर में पोंछा या डस्टिंग करते हैं। जो कालेपन का सबसे बड़ा कारण है। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। जोड़ो का कालापन जैनेटिक समस्या भी हो सकती है। होती है। ओवरवेट यानि कि हद से ज्यादा मोटापा या हद से ज्यादा पतला होने के कारण भी कोहनी और घुटनों के कालेपन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।





