फ्रांस में इस महिला ने पहनी इतनी लम्बी वेडिंग ड्रेस, जिससे ढक सकता हैं पूरा माउंट एवरेस्ट

दुनिया में कई तरह के रिकॉर्ड बनते रहते हैं और टूटते रहते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड फ्रांस में बनाया गया है जिससे हर कोई हैरान है। जी हां, आपने शादी के समय कई अलग-अलग तरह के वेडिंग ड्रेस देखे होंगे लेकिन क्या आपने 8,095 लंबाई वाली वेडिंग ड्रेस देखी है। नहीं ना, पर ऐसी वेडिंग ड्रेस फ्रांस की एक शादी में देखने को मिली है।

फ्रांस ने दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस तैयार की है। जिसकी लंबाई 8,095 है। कंस्ट्रक्शन कंपनी डायनामाइट प्रोजेक्ट्स ने 15 वालंटियर्स के साथ मिलकर दो महीने में इस ड्रेस को तैयार किया है। इस वेडिंग ड्रेस के साथ ही उनका पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें, पहले दुनिया की सबसे लंबी ड्रेस 1,203.9 मीटर की थी।

फ्रांस के कॉड्री शहर में इस ड्रेस की शुरुआत की गई थी। इस ड्रेस ने ना सिर्फ अपनी ही ड्रेस का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि 11 साल बाद इस शहर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। ड्रेस को मेजर करने के लिए केबिनेट कारोन ब्रिफॉर्ट फर्म के पेशेवर सर्वेक्षक क्रिस्टोफ डुमॉन्ट और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अधिनिर्णायक रॉब मोलॉय मौजूद थे। 

यह शख्स पहनता है दुनिया की सबसे बड़ी और भारी पगड़ी, वजन जानकर रह जायेंगे दंग

रॉब मोलॉय ने इस ड्रेस को नापने के बाद कंपनी को सर्टिफिकेट दिया है। अपनी ही तरह खास इस वेडिंग ड्रेस को बड़े ही खास मकसद के लिए बनाया गया था। अब इस ड्रेस को कई हिस्सों में काटा जाएगा और फिर बेचा जाएगा। फिर उस रकम को चैरिटी में डोनोट किया जाएगा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ट्विटर पेज पर इस कैप्शन के साथ वीडियो फोटो व शेयर हुए है। लिखा था, ‘दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस जो कि लगभग माउंट एवरेस्ट को ढंक सकती है।’  

 

Back to top button