माइक्रोमैक्स के कम बजट में मिल रहा ये ऑफर

देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने हाल ही में एक नया हैंडसेट स्पार्क गो लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सेल 3,999 रुपए में होगी। 
इसे एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस फोन की खासियत इसका ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो के गो एडिशन पर काम करता है। ऐसे में यह भारत का सबसे सस्ता एंड्रॉइड ऑरियो पर चलने वाला स्मार्टफोन है।
माइक्रोमैक्स स्पार्क गो के फीचर्स…
माइक्रोमैक्स स्पार्क गो स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 480म854 है। यह फोन स्प्रेडट्रम एसी 9832ई प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली- टी 720 जीपीयू दिया गया है। साथ ही 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बेसिक फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फिक्सड-फोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर कैमरा के साथ फ्लैश भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वोल्ट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 14.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
माइक्रोमैक्स स्पार्क गो लॉन्च ऑफर्स…
इस स्मार्टफोन के साथ माइक्रोमैक्स ने लॉन्च ऑफर भी दिया था। जियो यूजर्स को फोन के साथ 25 जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही 198 या 299 रुपए का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऑफर अधिकतम 5 रिचार्जेज तक वैध है।





