जालंधर. मॉडल टाउन स्थित बाबा चिकन के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब रिश्तेदारों के साथ मॉडल टाउन शॉपिंग करने आई अमृतसर की महिला का लुटेरे ने पर्स लूट लिया। पर्स में 89 हजार रुपये, दो गोल्ड रिंग, दवाइयां और जरूरी दस्तावेज थे। मामले को लेकर थाना 6 की पुलिस जांच कर रही है। अमृतसर के बावा नगर की रहने वाली तृप्ता ने बताया कि वह अपने पति विनोद भाई के घर जालंधर वसंत विहार आई थी।

मंगलवार को उसने दिल्ली अपने बच्चों के घर निकलना था। जालंधर आकर भाई समेत सारा परिवार मॉडल टाउन शॉपिंग करने गए थे। शॉपिंग करके बाबा चिकन रेस्टोरेंट के बाहर कैब का वेट कर रहे थे तो इतने में बाइक पर एक लुटेरा आया और उनका पर्स स्नैच कर ले गया। घरवालों ने स्नैचर को पकड़ने की कोशिश भी की मगर वह भाग निकला। पर्स में 89 हजार रुपये, दो गोल्ड रिंग, मोबाइल जरूरी दस्तावेज थे। स्नैचिंग होने पर भाई कुलभूषण ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। थाना 6 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए जा रहे हैं। पांच घंटे में हुई दूसरी वारदात को लेकर जब एसीपी मॉडल टाउन समीर वर्मा से पूछा तो बोले कि एक ही गिरोह का काम हो सकता है।
मैंब्रोचौक के पास सोमवार को बहन के साथ टू-व्हीलर पर बाजार से घर जा रही महिला का बाइक सवार लुटेरों ने पर्स छीन लिया। लुटेरों ने इतनी जोर से झपट्टा मारा कि दोनों महिलाएं नीचे गिर गई। महिला के मुताबिक पर्स में 50 हजार की नगदी और एक मोबाइल था। लूट होते देख आसपास की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस पर थाना 6 की पुलिस को फोन कर बुलाया गया। एडिशनल एसएचओ एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को चैक किया जा रहा है। घास मंडी की रहने वाली स्नेहा कपूर पत्नी अनुराग कपूर ने बताया कि उसकी बहन पठानकोट से आई थी। बहन के साथ वह मॉडल टाउन शॉपिंग करने के गई। शॉपिंग के बाद जब वापस रही थी तो मैंब्रो चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उसके पर्स पर झपट्टा मारा। झटके के कारण दोनों नीचे गिर गईं। थाना 6 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।