महिला से थप्पड़ का बदला लेने के लिए, पहले रेप किया फिर मार डाला

बीडीसी सदस्य और उसके पति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। जानिए क्या थी वजहथप्पड़
घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की है। सोरांव के कलंदरपुर गांव में तीन महीने पहले बीडीसी सदस्य संतोषी देवी और उनके पति जितेंद्र पटेल की हत्या में गिरफ्तार शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह उर्फ दिनेश पासी से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 

उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए अपने साथी को बुलाकर दंपति का कत्ल किया था। हत्या से पहले बेहोशी की हालत में बीडीसी सदस्य के साथ रेप भी किया था। स्कूल में कार्यरत महिला रसोइया ने शिक्षक की पोल खोली और वह पकड़ा गया।

इसे भी पढ़े: खुदकुशी से पहले पत्नी ने खत में लिखा दर्द भरा सन्देश पति से कहा, मरने के बाद भी…

कलंदरपुर गांव में 16 अगस्त की रात संतोषी देवी और उसके पति जितेंद्र पटेल की हत्या घर के पिछवाड़े चारपाई पर सोते वक्त कर दी गई थी। इस अज्ञात हत्याकांड में पुलिस ने कई पहलुओं पर छानबीन की, लेकिन कुछ ठोस पता नहीं चल पा रहा था। 

फिर मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल से शक गहराने पर पुलिस ने स्कूल की महिला रसोइया से पूछताछ की तो शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह उर्फ दिनेश पासी मुख्य संदिग्ध बन गया। महिला विधवा है। 

Back to top button