डॉक्टर बन कर रहा था, महिला मरीजों की जांच फिर…

मवाय अस्पताल की तीसरी मंजिल पर महिला मरीजों की जांच करते हुए एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। आरोपी साजन पिता लालचंद है। वह मूल रूप से सरदारपुर का है और इंदौर में मूसाखेड़ी में रहता है। शुक्रवार दोपहर वह वार्ड 313 में पहुंचा। यहां ऑपरेशन के लिए मरीजों को रखा जाता है। सफेद एप्रेन पहने आरोपी वार्ड में भर्ती महिला मरीजों की जांच करने लगा।डॉक्टर बन कर रहा था, महिला मरीजों की जांच फिर...

महिला मरीजों की जांच करते पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर 

एक महिला को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई। मरीजों के परिजन नर्सिंग स्टाफ को बुला लाए। स्टॉफ ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। वे उसे पकड़कर अधीक्षक डॉ. वीएस पाल के पास ले गए। पूछताछ में उसने कहा कि वह पैरा मेडिकल का कोर्स कर रहा है।

यहां से उसे पुलिस को सौंप दिया। संयोगितागंज थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोई शिकायतकर्ता नहीं आया इसलिए उस पर धारा-151 के तहत कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद एमवायएच की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब भी यहां बगैर रोक-टोक लोग वार्ड में चले जाते हैं।

Back to top button