महिला ने बेहद दर्दनाक तरीके से वाशिंग मशीन में डालकर कर दी ढाई साल के मासूम की हत्या, पूरा मामला जानकर…

कईं बार इंसान गुस्से और ईर्ष्या के दलदल में इतना डूब जाता है कि उसे समझ नहीं रहती कि वो जो करने जा रहा है वो कितना घातक हो सकता है। फिर जब नतीजे आते हैं तो जिंदगीभर का जख्म दे जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है पंजाब के थाना कोतवाली के तहत आने वाले गांव खुखरैन में जहां एक महिला ने ढाई साल के मासूम बच्चे को वॉशिंग मशीन में डालकर उसकी हत्या कर दी।

महिला का नाम राज बताया जा रहा है जिसने बड़ी ही बेदर्दी से अपने पड़ोस में रहने वालों के बच्चे के साथ यह सब किया। जिसने भी राज की यह करतूत सुनी वो उसे लानत भेजता नजर आया। राज ने मंगलवार को वॉशिंग मशीन में डालकर पड़ोसियों के ढाई साल के बच्चे अधिराज सिंह को मार डाला। आरोपित महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मासूम की हत्या के पीछे कारण देर रात तक स्पष्ट नहीं हो पाए थे। बच्चे की मां सुनीता रानी के बयान पर आरोपित महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: जामिया हिंसा का मुख्य आरोपी है ये पूर्व कांग्रेसी विधायक, आज करेगा सरेंडर
जानकारी के अनुसार, गांव फरीद सराय की सुनीता रानी भाई गगनदीप की शादी के लिए एक हफ्ते पहले दोनों बेटों को लेकर गांव खुखरैन आई थी। 21 दिसंबर को घर पर शादी थी। मंगलवार दोपहर को अधिराज अपने बड़े भाई और पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची के साथ खेल रहा था। बच्चे दोपहर 12.47 बजे खेलते-खेलते सामने वाले घर में चले गए। कुछ देर बाद बड़ा भाई और बच्ची वापस आ गए लेकिन अधिराज नहीं आया। इसके बाद लगभग तीन बजे परिवार ने बच्चे की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि तीनों बच्चे सामने वाले घर में गए थे। वारदात के वक्त उस घर में सिर्फ महिला राज मौजूद थी।
शिकायत के आधार पर पहुंची पुलिस ने दो बार घर की तलाशी ली लेकिन बच्चा नहीं मिला। तलाशी के दौरान आरोपित महिला वॉशिंग मशीन पर कोहनी रखकर खड़ी हो जाती थी। शाम करीब पांच बजे आरोपित को वॉशिंग मशीन से हटाकर तीसरी तलाशी ली तो उसमें बच्चे का शव मिला। उसने बच्चे को वॉशिंग मशीन में डालकर ऊपर कपड़े डाल ढक्कन बंद कर दिया था।





